{"_id":"66ec252287499b58e203ffdf","slug":"children-in-rajpura-school-told-the-banks-deposit-schemes-solan-news-c-176-1-ssml1040-128832-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: राजपुरा स्कूल में बच्चों की \nबताई बैंक की जमा योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: राजपुरा स्कूल में बच्चों की बताई बैंक की जमा योजनाएं
Thu, 19 Sep 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा स्कूल में बच्चों को बैंक की जमा योजना की जानकारी देते हुए।संवाद
परवाणू अर्बन बैंक ने स्कूल में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। परवाणू अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की नालागढ़ शाखा की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुरा में एक वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। सहायक प्रबंधक सुनील शर्मा ने विद्यार्थियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से वह अपनी छोटी-छोटी बचत को जमा करके अच्छी राशि जमा कर सकते हैं। विद्यार्थी जीवन से ही बचत की आदत बन जाएं तो जीवन भर बनी रहती है।
उन्होंने बताया कि बैंक में डीबीटी की सुविधा की उपलब्ध भी है। जिसके कारण विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति और अन्य वित्तीय लाभ सीधे उनके खाते में जमा हो सकते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता राणा ने इसके लिए बैंक अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर बैंक के अंकित गुप्ता, विजय कुमार, विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता राणा, मुनीश कुमार, नंद लाल रोशनी देवी भी उपस्थित रहे।