{"_id":"65eb00ea944b9eba8203cf37","slug":"chief-minister-will-visit-arki-assembly-tomorrow-solan-news-c-176-1-ssml1040-117707-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मुख्यमंत्री कल आएंगे अर्की विधानसभा के प्रवास पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मुख्यमंत्री कल आएंगे अर्की विधानसभा के प्रवास पर
Fri, 08 Mar 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघल लैंड लूजर की देव जात्रा में होंगे मुख्यमंत्री शामिल
कई योजनाओं का भी करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वह दोपहर 2:00 बजे दी बाघल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा समिति के सौजन्य से आयोजित देवताओं की जात्रा में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में उनके साथ अर्की के विधायक व सीपीएस संजय अवस्थी भी विशेष अतिथि के तौर पर रहेंगे। पंचायत कांग्रेस कमेटी दाड़लाघाट के अध्यक्ष मनोज गौतम व रौड़ी इकाई अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि मुख्यमंत्री अर्की क्षेत्र की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। उसके बाद ट्रक यार्ड सुल्ली में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम का यह अर्की क्षेत्र में पहला दौरा है। बाघल लैंड लूजर के प्रधान जगदीश ठाकुर व उपप्रधान ऋषि राज गांधी ने बताया कि ट्रांसपोट्र्स के सहयोग से कई वर्षों से यह कार्यक्रम हो रहा है। वार्षिक उत्सव में इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 10 देव अपनी पालकियों में विराजमान होकर स्थानीय लोगों को आशीर्वाद देंगे।