फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Challenges increasing with development, We have to move ahead by overcoming obstacles: Pathania

विकास के साथ बढ़ रही चुनौतियां, बाधाओं को पार कर बढ़ना है आगे : पठानिया

Fri, 16 Aug 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 16 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Challenges increasing with development, 

We have to move ahead by overcoming obstacles: Pathania
सोलन में विधानसभा अध्यक्ष ध्वारोहण करते हुए। संवाद
78वें स्वतंत्रता दिवस पर ठोडो मैदान में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
विज्ञापन

देश के लिए प्राण देने वाले वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी समेत स्कूली बच्चों ने लिया परेड में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विकास के साथ अब चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं। हमें मिलकर बाधाओं को पार करना है और आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि देश हित को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर ही विकास के मार्ग पर चल रहे हैं।
78वें स्वतंत्रता दिवस पर ठोडो मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने सर्वप्रथम पूर्व शहीद स्मारक पर देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, समेत स्कूली बच्चों की परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। ठोडो मैदान में कार्यक्रम के बाद उन्होंने जिले के कंडा स्कूल में हुए कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ देश एवं प्रदेश जन-जन के विकास का आधार है। देश को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने का हम सभी को संकल्प लेना होगा। देश हित में ही स्व हित निहित है और देश एवं प्रदेश के विकास के लिए सभी को संकल्पित होकर कार्य करना होगा। देश और प्रदेश ने स्वतंत्रता के उपरांत चहुंमुखी प्रगति की है।
विज्ञापन

वहीं, नौणी विवि में डॉ. एलएस नेगी परिसर में तिरंगा फहराया गया। विश्वविद्यालय के 123 एनसीसी और एनएसएस स्वयं सेवियों ने परेड में भाग लिया। मुरारी लाल मेमोरियल स्कूल और कॉलेज में ध्वजारोहण समारोह, सांस्कृतिक गतिविधि और भाषण प्रतियोगिता हुई। रॉयल लिट्ल चेंप्स, अरिहंत स्कूल नौणी, एथेना पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धर्मपुर, पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर और सूबाथू समेत अन्य स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
अर्की (सोलन)। उपमंडल अर्की में उपमंडलाधिकारी यादविंदर पाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान डीसीएम पब्लिक स्कूल बाहवां ने देश मेरेे मेरी जान है तू... गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा प्राथमिक पाठशाला राजकीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र सहित विभिन्न स्कूलों ने प्रस्तुतियां दी। संवाद

इनसेट
इन्नरव्हील क्लब ने आजादी का जश्न
परवाणू(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में नगर परिषद मैदान में हुए कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब परवाणू प्रगति ने सेक्टर तीन स्थित आंगनबाडी में बच्चों को किताबें, कॉपियां, कॉपिया, ध्वज, समेत अन्य सामान बांटकर आजादी का जश्न मनाया। संवाद

इनसेट
स्कूलों में फहराया तिरंगा
दाड़लाघाट (सोलन)। धुंदन स्कूल में वरिष्ठ प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत घनागुघाट, कराड़ाघाट में मुख्याध्यापक हरीश गुप्ता और ओम प्रकाश ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। सीसे स्कूल दावटीघाट, दाड़लाघाट, नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन में भी कार्यक्रम हुए। इस दौरान स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके अवावा दी जिला सोलन पूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा दाड़लाघाट और भराड़ीघाट लीग ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम किया। संवाद

इनसेट
प्रधानाचार्य ने फहराया तिरंगा
कुनिहार(सोलन)। बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आजादी का जश्न मनाया गया। वहीं, राजकीय छात्र व छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विकास खंड कुनिहार की तीनों पंचायतों कुनिहार, कोठी और हाटकोट में भी धूमधाम से कार्यक्रम हुआ। संवाद

इनसेट
चायल में हुआ कार्यक्रम
चायल(सोलन)। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल में प्रधानाचार्य विमल गंगवार ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत बांजनी में माध्यमिक पाठशाला में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। वाकनाघाट में भारतीय किसान संघ के सदस्य सोमदत्त ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। वहीं कंडाघाट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम हुआ। संवाद


इनसेट
गौड़ा में तीन दिवसीय मेला शुरू
कंडाघाट(सोलन)। कंडाघाट में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम नगर पंचायत के पड़ाव मैदान में हुआ। एसडीएम कंडाघाट ने अध्यक्षता की। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान और देश की आजादी के लिए योगदान को याद किया। ग्राम पंचायत हिन्नर के गौड़ा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाला तीन दिवसीय मेला शुरू हो गया। संवाद

सोलन में विधानसभा अध्यक्ष ध्वारोहण करते हुए। संवाद

सोलन में विधानसभा अध्यक्ष ध्वारोहण करते हुए। संवाद

सोलन में विधानसभा अध्यक्ष ध्वारोहण करते हुए। संवाद

सोलन में विधानसभा अध्यक्ष ध्वारोहण करते हुए। संवाद

सोलन में विधानसभा अध्यक्ष ध्वारोहण करते हुए। संवाद

सोलन में विधानसभा अध्यक्ष ध्वारोहण करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed