{"_id":"667eace404dde9e4f4008b86","slug":"ceo-priya-rani-kasauli-cantonment-wall-painting-was-inaugurated-in-solan-news-c-176-1-ssml1040-124176-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सीईओ प्रिया रानी ने कसौली छावनी \n\nमें वाल पेंटिंग का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सीईओ प्रिया रानी ने कसौली छावनी में वाल पेंटिंग का किया लोकार्पण
Fri, 28 Jun 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक वेस्टेज से बनाए शेर का भी किया अनावरण
वेस्ट वॉरियर्स सोसायटी ने बनाया है कसौली को खूबसूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। वेस्ट वॉरियर्स सोसायटी और गोदरेज के सौजन्य से कसौली को खूबसूरत वाल पेंटिंग में अलग-अलग तरह की कलाकृतियों से सजाया गया है। छावनी परिषद कसौली की सीईओ प्रिया रानी ने इस वाल पेंटिंग का लोकार्पण किया। साथ ही कसौली के पाइन माल में तीस किलोग्राम प्लास्टिक वेस्टेज से बनाया गया शेर की आकृति का भी अनावरण किया। इस मौके पर प्रिया रानी ने कहा कि केंद्र सरकार स्वच्छता के प्रति गंभीर है देश में करोड़ों रुपये स्वच्छता पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कसौली को साफ सुथरा रखने के लिए स्थानीय लोगों व पर्यटकों से अपील की। कसौली छावनी व सेना की अनूठी पहल से सोसायटी के माध्यम से पाइन माल मार्केट कसौली की दीवारों पर हाथ से बनी वाल पेंटिंग में लगभग आधा दर्जन कलाकृतियों को दिखाया गया है। कलाकृतियों के माध्यम से भारतीय सेना की अलग-अलग किस्म की पेंटिंग की गई है। जिसमें पर्यटन क्षेत्र कसौली को खूबसूरत बनाने का संकल्प लिया गया है। इस मौके पर कसौली के सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित राय, गोदरेज से जोगिंद्र सिंह व डिंपी दवे व छावनी बोर्ड के मनोनीत सदस्य राजकुमार सिंगला भी मौजूद रहे।