{"_id":"66d076909e5674f108084dd0","slug":"by-wearing-black-badges-in-the-assembly-session-forest-department-employees-will-work-solan-news-c-176-1-ssml1040-127627-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विधानसभा सत्र में काले बिल्ले लगाकर \n\nकाम करेंगे वन विभाग के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विधानसभा सत्र में काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे वन विभाग के कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार को भी काले बिल्ले लगाकर कार्यालय पहुंचे कर्मचारी
सरकार से अपनी लंबित मांगों को पूरा करने की कर रहे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। वन विभाग कुनिहार के कर्मचारियों ने भी हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ द्वारा उठाई गईं कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में पूरे विधानसभा सत्र तक काले बिल्ले लगाकर कार्य करने का निर्णय लिया है। वीरवार को भी सभी कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर कार्यालय पहुंचे। विभाग के अधीक्षक रामलाल ने बताया कि सरकार ने पिछले 2 वर्षों से कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए कुछ भी नहीं दिया है, जिससे कर्मचारियों की चार किस्तें देय हैं। वर्ष 2016 में पे स्केल रिवाइज हुए थे, उसकी एक किस्त 2022 में मिली थी। वर्तमान में सरकार एक भी पैसा एरियर के रूप में कर्मचारियों के लिए नहीं दे रही है।
इसके अलावा महंगाई भत्ता कर्मचारियों को आज तक नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों पर काम का बोझ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। एक कर्मचारी चार से पांच सीटों का कार्य कर रहा है काम फिर भी पूरा नहीं हो रहा है। वहीं सरकार के उच्च अधिकारियों की पोस्ट एक भी दिन खाली नहीं रहती है। जबकि उच्च अधिकारियों की नई नई पोस्ट क्रिएट की जा रही हैं। जिससे सरकारी खजाने पर दिन प्रतिदिन बोझ बढ़ता जा रहा है। वहीं क्लास थ्री और फोर की भर्ती के लिए सरकार द्वारा कोई भी प्रयास नहीं किया गया है। सरकार के प्रति रोष व्यक्त करते हुए वन विभाग के कर्मचारियों में चंद्रशेखर, बलदेव, विनोद कुमार, मनोहर लाल, श्याम लाल, धर्मचंद, सीताराम, प्रेम चंद सहित अन्य ने पूरे विधान सभा सत्र के दौरान काले बिल्ले लगाकर कार्य करने का निर्णय लिया है।