{"_id":"56ed41624f1c1bc27b8b45f1","slug":"bus-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ से रोपड़ को शाम के वक्त भी चलाएं बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ से रोपड़ को शाम के वक्त भी चलाएं बस
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
सिख स्टूडेंट फेडरेशन ग्रेवाल ने बस की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख स्टूडेंट फेडरेशन ग्रेवाल की बैठक में नालागढ़ से रोपड़ के लिए शाम के समय बस चलाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह ने की। उन्होंने बताया कि नालागढ़ से रोपड़ के लिए शाम को सात बजे के बाद कोई बस नहीं है। सात बजे बस निकल जाने के बाद सुबह तक कोई बस नहीं मिलती। इस कारण आम लोगों को
विज्ञापन
परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग निजी वाहनों में लिफ्ट लेकर अपने गंतव्य तक जाते हैं। शाम के समय 8 बजे नालागढ़ से बस चलाने की परिवहन मंत्री से मांग की है। उन्होंने सरकार से मांग की है जिन लोगों ने केश रखे हुए हैं उन्हीं युवाओं के सिख प्रमाणपत्र बनाए जाएं। अगर बिना केश वाले युवा अपना प्रमाणपत्र बनाते हैं या जो लोग उनका सहयोग कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि हर माह में बैठक होगी। इसमें अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
बाद में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधिमंडल में उपप्रधान जोगिंद्र सिंह, सचिव बलजिंद्र सिंह, जगजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, कमलदीप सिंह बैंस, देवेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन