{"_id":"578bc1204f1c1b9032c4b7f8","slug":"build-mini-secretariet-on-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने दिए आदेश, मार्च तक बनाओ मिनी सचिवालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने दिए आदेश, मार्च तक बनाओ मिनी सचिवालय
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से शिमला लौटते समय सीएम वीरभद्र सिंह ने सोलन के न्यू बस स्टैंड के समीप बन रहे मिनी सचिवालय के औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। सोलन में अधिकांश सरकारी विभागों को इसी मिनी सचिवालय में शिफ्ट करने की योजना है जिससे जिला मुख्यालय में लोगों को सरकारी कार्य एक ही छत के नीचे पूरा होने की सुविधा मिल सके। इस दौरान सीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को मार्च 2017 तक मिनी सचिवालय का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
11.26 करोड़ की लागत से बनने वाले बहुमंजिला भवन का कार्य 2 फरवरी 2015 में शुरू हुआ था। ए ब्लॉक का कार्य अक्तूबर 2016 तक पूरा होने की उम्मीद है। जबकि बी ब्लॉक का कार्य मार्च 2017 में पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने बारिश के पानी के संग्रहण पर जोर दिया। कहा कि वाटर हार्वेस्टिंग के पानी को एकत्र कर उसे शौचालयों में प्रयोग करें। साथ ही छत की टीन पर हरा रंग करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सुरेंद्र सेठी, राहुल चौहान, सुरेंद्र बहल, अरविंद गुप्ता, शोभित बहल, सन्नी साहनी, अमन सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोलन शहर के मध्य उपायुक्त कार्यालय परिसर में कई विभाग हैं। लोगों को जिला भर से राजस्व व अन्य कार्यों के लिए पहुंचना पड़ता है। इस दौरान अधिक ट्रैफिक होने के कारण लोगों को जहां वाहनों को पार्क करने में दिक्कत आती है। वहीं शहर के भीतर सरकारी कार्यालय होने से आवाजाही बढ़ती है। व्यस्त दिनों में लोगों को सरकारी कार्य करवाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
मिनी सचिवालय के दो ब्लाक होंगे। इसमें एक ब्लॉक में एसडीएम कोर्ट, एसडीएम आफिस, तहसीलदार आफिस, एडिशनल एसपी आफिस, नायब तहसीलदार रेवेन्यू, जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, जिला प्लानिंग आफिस होंगे। इसमें लिफ्ट और वाहनों की पार्किंग के लिए दो फ्लोर होंगे जहां 100 गाड़ियां पार्क की जा सकेंगी। बी ब्लॉक में डीसी कार्यालय, एसपी कार्यालय, सुगम केंद्र, आपदा प्रबंधन, नायब तहसीलदार चुनाव, डीआरडीए, मीटिंग हाल, डीपीआरओ कार्यालय होंगे।