फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Budget of Rs 2.4 lakh released to 15 private schools

Solan News: 15 निजी स्कूलों को 2.4 लाख का बजट जारी

Mon, 03 Mar 2025 06:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने आरक्षित सीटों पर पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए जारी किया पैसा
विज्ञापन

निजी स्कूल प्रबंधकों को सूचना बोर्ड पर भी अंकित करनी होगी सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के निजी स्कूलों में आरक्षण के तहत पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का शिक्षा खर्च विभाग ने जारी कर दिया है। जिले के 15 स्कूलों में विद्यार्थी आरक्षण के तहत पढ़ाई कर रहे है। विभाग ने छह माह के बाद स्कूलों को इन बच्चों की पढ़ाई के लिए जमा करवाता है। जिसमें विभाग ने 2.4 लाख रुपये जमा करवा दिया है। वहीं अब विभाग ने शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का भी रिकॉर्ड मांगा है। उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा जिला सोलन राजकुमार पराशर ने बताया कि निजी स्कूलों में आरक्षण के तहत प्रवेश लेने वाले पहली के विद्यार्थियों को अपने अन्य दस्तावेज के साथ बीपीएल या फिर आईआरडीपी कार्ड की फोटो कॉपी लगानी होगी। संबंधित बच्चों के दस्तावेजों को स्कूल प्रबंधक शिक्षा विभाग के पास जमा करवाएगा। वहीं यह दस्तावेज प्रदेश सरकार और शिक्षा निदेशालय को भेजे जाएगें। जिसके आधार पर ही संबंधित बच्चों का चयन आरक्षण के तहत किया जाएगा। वहीं स्कूल प्रबंधक को पहले से आरक्षण के तहत शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की सूची स्कूल परिसर में एक सूचना बोर्ड पर भी अंकित करनी होगी। जिसका निरीक्षण शिक्षा विभाग की टीम भी करेगी। उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र चंद पिरटा ने बताया कि आरक्षण के तहत निजी स्कूलों को 25 प्रतिशत सीटे भरनी होती है। इन विद्यार्थियों कुछ खर्चा विभाग की ओर से किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की खर्चा राशि भी विभाग ने जारी कर दी है। जिसमें जिले के 15 स्कूल विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed