फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bridge could not be built on Madhala Khad of Baddi even after five months

Solan News: बद्दी के मधाला खड्ड पर पांच माह बाद भी नहीं बन पाया पुल

Fri, 08 Nov 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 08 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bridge could not be built on Madhala Khad of Baddi even after five months
बरोटीवाला के मधाला का क्षतिग्रस्त पुल। संवाद
सिंगल सड़क पर रोजाना लग रहा जाम, देरी से पहुंच रहे कामगार
विज्ञापन

बीते बरसात में पानी का तेज बहाव आने से टूट गया था पुल

ट्रक यूनियन पदाधिकारियों ने पक्का पुल बनाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बरोटीवाला ट्रक यूनियन के आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाला अस्थायी पुल पांच माह बीत जाने के बाद भी ठीक नहीं हुआ। लोगों ने खड्ड में पाइप दबा कर सिंगल सड़क तो निकाल दी है लेकिन यहां पर हमेशा जाम लगा रहता है और कामगार समय पर कंपनियों में नहीं पहुंच पाते। ग्रामीण जाम को देखते हुए वाया बरोटीवाला हेलीपैड हो कर आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन वह सड़क संकरी होने से एक समय में एक ही वाहन निकल पा रहा है। अगर दूसरी ओर से कोई वाहन आता है तो गाड़ी को पीछे करना पड़ता है। लोगों ने ट्रक यूनियन के समीप पक्का पुल बनाने की मांग की है।

ट्रक यूनियन बरोटीवाला ने यूनियन के साथ खड्ड पर पाइप डालकर एक अस्थायी पुल बनाया था। इस पुल के बनने से जहां यूनियन की गाड़ियां दूसरी ओर खड़ी हो सकती थीं वहीं हिमुडा काॅलोनी, केंबावाला, सेंसीवाला, दामुवाला, मधाला व हरियाणा राज्य के रामपुर जंगी गावं के लिए यह रास्ता जाता था लेकिन जुलाई में यह अस्थायी पुल बह गया जिससे अब ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। खड्ड पर कुछ उद्योग हैं। इन उद्योगपतियों ने अपने प्रयासों से खड्ड में पाइप दबा कर सिंगल रास्ता बना दिया है। यह रास्ता कम चौड़ा होने से बड़े वाहनों के यहां से निकालते हुए खतरा रहता है। वहीं एक समय में यहां पर एक ही वाहन निकलता है जिसके चलते वाहन चालकों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


केंबावाला के सुरेंद्र, सेंसीवाला के श्यामलाल ठाकुर, हिमुडा काॅलोनी मधाला में रहने वाले राजेंद्र राणा ने बताया कि पांच माह बाद भी इस पुलिया को तैयार करने में किसी ने भी प्रयास नहीं किया है। बीबीएनडीए को यहां के लोगों ने इस पर पक्का पुल बनाने की मांग को लेकर प्रस्ताव भेजा है लेकिन अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बीबीएनडीए के सहायक अभियंता दिग्विजय सिंह ने बताया कि उनके पास ग्रामीणों का प्रस्ताव आया है जिसे स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद यहां पर पुल बनाया जाएगा। पुलिया बनाने से काम नहीं चलेगा। बरसात में पानी का बहाव अधिक रहता है और पुलिया यहां पर कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed