{"_id":"6463d25e40818994ae02c484","slug":"board-removed-doubt-remains-on-doing-bhajan-kirtan-solan-news-c-176-1-ssml1042-113-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बोर्ड हटाया, भजन-कीर्तन करने पर संशय बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बोर्ड हटाया, भजन-कीर्तन करने पर संशय बरकरार
विज्ञापन
सोलन। जिला प्रशासन ने मां शूलिनी मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन वर्जित करने के बोर्ड को लोगों के विरोध के बाद हटा दिया है लेकिन मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन करने पर संशय बरकरार है। क्योंकि अभी तक इसे लेकर प्रशासन की ओर से कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।
हालांकि उपायुक्त की ओर से जारी किए गए बयान में परिसर के साथ लगते हॉल में ही कीर्तन करने का आग्रह किया है। गौर रहे कि सोमवार को हजारों लोगों की आस्था का केंद्र मां शूलिनी मंदिर में जिला प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से परिसर में कीर्तन न करने का बोर्ड लगाया था। बोर्ड लगाने के बाद से ही इसका विरोध हाेने लग गया था। जहां लोगों ने इसका विरोध किया वहीं कई संस्थाओं ने भी इस बोर्ड को लेकर रोष व्यक्त किया। इस बोर्ड को हटाने की चेतावनी भी दी। इसके बाद मंगलवार को जिला प्रशासन ने बोर्ड हटा दिया है।