{"_id":"6554cbd07a9185fa940704d5","slug":"bjym-will-be-held-in-una-tomorrow-state-working-committee-meeting-bhupendra-solan-news-c-176-1-ssml1040-10980-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में कल होगी भाजयुमो \n\nकी प्रदेश कार्यसमिति बैठक : भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में कल होगी भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक : भूपेंद्र
Wed, 15 Nov 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के लिए भाजयुमो तैयार, मंडल सशक्तिकरण पर होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 17 नवंबर को ऊना में होने जा रही है। इसे लेकर युवा मोर्चा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक में मंडल सशक्तिकरण के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। बुधवार को सोलन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष सोलन भूपेंद्र ठाकुर उर्फ सन्नी ने बताया कि साल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए हिमाचल भारतीय जनता युवा मोर्चा चारों सीट पर जीत दिलाने के लिए मेहनत करने वाला है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा। कहा कि भाजयुमो मंडल स्तर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के कामों को लेकर जाएगा। इसके अलावा पूर्व में जयराम सरकार के कार्याें को भी लोगों तक पहुंचाने का काम होगा। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कपिल ठाकुर, जिला प्रवक्ता विशाल, जिला सह प्रवक्ता शिव कल्याण और मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर मौजूद रहे।