फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP's public relations campaign will start from September 1

Solan News: 01 सितंबर से शुरू होगा भाजपा का जनसंपर्क अभियान

Sat, 24 Aug 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 24 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिला भाजपा पदाधिकारियों की डॉ. बिंदल ने ली बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन के भाजपा का सदस्यता अभियान-2024 की कार्यशाला पार्टी के कार्यालय दीप कमलम् में हुई, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। यह सदस्यता अभियान का पहले चरण में 1 से 25 सितंबर और दूसरे चरण में 1 से 15 अक्टूबर तक होगा। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सैजल, प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा, जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी और प्रदेश, जिला व पांचों मंडलों के अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा सदस्यता अभियान के तहत महा-जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा के सभी जन प्रतिनिधियों के लिए सदस्यता के लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे जैसे सांसद से सरपंच तक। वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों जैसे जिला परिषद से ऊपर के लिए संख्या के साथ-साथ गुणवत्ता, सर्वस्पर्शी के भी लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। संगठन में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर संगठन मंत्री तक के लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। सभी राष्ट्र के प्रमुख नेताओं और सांसदों द्वारा 11 और 12 सितंबर को घर-घर संपर्क किया जाएगा। कार्यकर्ताओं और सदस्यता सहयोगियों द्वारा, टोली बना कर बूथ स्तरीय जनसंपर्क 11-17 सितंबर को किया जाएगा। प्रत्येक बूथ में हाल के विधानसभा, 2019 या 2024 के आम चुनावों में डाले गए अधिकतम मतों का 75 फीसदी इस अभियान का लक्ष्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed