फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP SC Front celebrates Guru Ravivas Jayanti

गुरु रविवास ने समाज में मिटाई असमानता, छुआछूत : कश्यप

Sat, 24 Feb 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाई गुरु रविवास जयंती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोलन मंडल ने सोलन में संत शिरोमणी गुरु रविदास की 647वीं जयंती पार्टी कार्यालय कमलम में मनाई। इसमें मुख्यातिथि पूर्व सांसद एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप मौजूद रहे। उन्होंने संत रविदास के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास हमारे समाज के महान संत थे, जिन्होंने हमेशा ही समाज में असामनता, छुआ-छूत और सामाजिक रूढ़ियों के विरुद्ध आवाज उठाई और अपनी शिक्षा को उसका केंद्र बिंदू रखा। वह मध्य काल के भारतीय संत थे जिन्होंने अपने विचारों से सामाजिक दर्शन के लोकतांत्रिक और समतावादी लक्ष्यों को दर्शाया। उन्होंने धर्म परिवर्तन को पूरी तरह से नकार कर स्पष्ट संदेश दिया कि जीवन जीने का मजा अपने धर्म में है। मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने बताया कि भाजपा द्वारा गुरु रविदास जयंती पर सोलन मंडल में 20 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं, जिसके द्वारा सभी वरिष्ठ नेतागण गुरु रविदास के संदेश और मोदी सरकार की गरीबों के लिए दी जा रही योजनाओं को बताएंगे।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर राजेश कश्यप, उप महापौर मीरा आनंद, पूर्व जिप अध्यक्ष कुमारी शीला, अजय धीमान, महामंत्री महेंद्र सिंह और मोर्चे के अध्यक्ष अनिल कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मोर्चा अनिल कुमार, पार्षद सीमा, पूर्व अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, प्रधान बलबीर सिंह, मंडल विस्तारक बलवीर ठाकुर और उपाध्यक्ष सुरेंद्र टांक सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed