फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP opened election offices in wards, Congress opened election offices on Mall Road

Solan News: भाजपा ने वार्डों में, कांग्रेस ने मालरोड पर खोला चुनावी कार्यालय

Wed, 06 May 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP opened election offices in wards, Congress opened election offices on Mall Road
मालरोड पर चुनावी कार्यालय का का उद्घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल। संवाद - फोटो : रेवती देवी इंटर कॉलेज में छात्राओं को कथक की जानकरी देती हुई प्र​शि​क्षिका। स्रोत: विद्यालय
सोलन में बागियों को मनाने के लिए कांग्रेस के मंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जहां दोपहर को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने वार्ड नंबर 12 में भाजपा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया, वहीं दोपहर बाद स्वास्थ्य मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की मौजूदगी में मालरोड पर अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। दोनों दल अब इन कार्यालयों में चुनाव प्रचार संबंधी सामग्री रखेंगे और यहां पर पार्टी के प्रत्याशियों के लिए समर्थन भी जुटाया जाएगा। डॉ. बिंदल ने इससे पहले वार्ड नंबर 15 व एक में भी चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर चुके हैं। दोनों दलों के नेताओं ने इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों से चुनाव को लेकर जरूरी जानकारियां ली। गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के बागी उनके लिए परेशानी बने हुए हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है। ऐसे में मंगलवार को ही भाजपा व कांग्रेस के नेता सोलन में डटे रहे। इस दौरान देर शाम तक वार्डों में बागियों को मनाने के लिए बैठकें हुईं। इसमें अब आज पता चलेगा कि कितने बागियों को बिठाने में भाजपा व कांग्रेस सफल हुई है। कांग्रेस के लिए तत्कालीन महापौर ऊषा शर्मा को बिठाना बड़ी चुनौती है। उन्होंने वार्ड नंबर 12 से टिकट न मिलने पर नाराज होकर बतौर निर्दलीय नामांकन भरा है, जबकि भाजपा के लिए भी कई वार्डों में बागी चुनौती बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed