फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP lashes out at state government over the dilapidated state of the Solan-Shamti bypass and the non-functional dispensary.

Solan News: सोलन-शामती बाईपास की बदहाली और बंद पड़ी डिस्पेंसरी को लेकर प्रदेश सरकार पर बरसी भाजपा

Mon, 21 Sep 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 21 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP lashes out at state government over the dilapidated state of the Solan-Shamti bypass and the non-functional dispensary.
सोलन-शामती बाईपास रोड की दयनीय स्थिति को लेकर शामती में रोष रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता व समर
18 लाख रुपये के शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
विज्ञापन

सोलन तहसील में प्रमाण पत्रों के लिए भटक रही जनता, भाजपा ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश कांग्रेस सरकार के कथित जनविरोधी कार्यकाल, सोलन-शामती बाईपास की दयनीय स्थिति और सोलन तहसील में आम जनता को हो रही परेशानियों के विरोध में भाजपा ने हुंकार भरी है। शामती स्थित काली माता मंदिर के पास से एक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि सोलन की जनता लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार और प्रशासन इसे लेकर तनिक भी गंभीर नजर नहीं आ रहे। उन्होंने सोलन-शामती बाईपास की जर्जर हालत का प्रमुखता से मुद्दा उठाते हुए कहा कि खस्ताहाल सड़क के कारण आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से बाईपास की मरम्मत कार्य में तेजी लाने की मांग की। स्वास्थ्य सुविधाओं पर बात करे तो पूर्व भाजपा सरकार के दौरान शामती क्षेत्र के निवासियों के लिए डिस्पेंसरी खोली गई थी, जिसे कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर किस मंशा से इस स्वास्थ्य सुविधा को बंद किया गया और इसे दोबारा शुरू करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। सोलन तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आम जनता को आय प्रमाण पत्र जैसे छोटे-छोटे दस्तावेज के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए डॉ. कश्यप ने कहा कि शहर में एक सार्वजनिक शौचालय के निर्माण पर 18 लाख रुपये खर्च दिखाए गए हैं, जबकि इस कार्य की वास्तविक लागत 4 से 5 लाख रुपये के आसपास होनी चाहिए। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यदि सोलन की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ और जनता को राहत नहीं मिली, तो भाजपा उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed