Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP burns effigy and raises slogans in protest against Kharge's remarks

Solan News: खरगे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 02 Nov 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 02 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP burns effigy and raises slogans in protest against Kharge's remarks
बद्दी के सिक्का होटल के समीप सड़क  पर भाजपा के पदाधिकारी मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला निकालते हुए
भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी बोले- प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की हताशा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरोटीवाला में प्रदर्शन किया। जिला भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने औद्योगिक क्षेत्र में सिक्का होटल के समीप कांग्रेस और खरगे के खिलाफ नारेबाजी की तथा उनका पुतला जलाकर विरोध जताया।
25 अक्तूबर को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। भाजपा नेताओं ने इस टिप्पणी को प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की। इस बयान के विरोध में हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का बयान उनकी हताशा और निराशा को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक जमीन खोने के कारण प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय इस तरह की बयानबाजी से सुर्खियों में बने रहना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरमेल चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। प्रदर्शन में भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विधि चंद राणा सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed