{"_id":"62d59cd60fed8b26c06e8041","slug":"biker-hits-homeguard-at-dharampur-chowk-referred-to-pgi-chandigarh-solan-solan-news-sml415568431","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर चौक पर बाइक सवार ने नाका तोड़ होमगार्ड को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर चौक पर बाइक सवार ने नाका तोड़ होमगार्ड को मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर धर्मपुर चौक में एक बाइक सवार ने नाका तोड़ होमगार्ड को टक्कर मार दी। होमगार्ड के सिर, नाक और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए सोलन अस्पताल लाया गया।
यहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाइक चालक खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धर्मपुर पुलिस रविवार रात 2:00 बजे नेशनल हाईवे पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। नाके पर एएसआई विनोद कुमार, एचएएसआई कुलवंत सिंह, एचएचसी देश राज, एचएचजी रमेश कुमार (निक्कू राम) और एचएचजी योगेश कुमार मौजूद थे।
रात करीब 2:10 बजे कुमारहट्टी की तरफ से बाइक आई। उसे नाके पर रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार सड़क में लगे बैरिकेड तोड़कर निकला और नाके पर खड़े होमगार्ड निक्कू राम को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से निक्कू राम घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी धर्मपुर और वहां से सोलन रेफर किया गया। सोमवार दोपहर बाद उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया।
धर्मपुर थाना प्रभारी राकेश रॉय ने बताया कि नाके पर होमगार्ड के साथ हुई टक्कर के मामले में बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। होमगार्ड कमांडेंट डॉ. शिव कुमार शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायल का कुशलक्षेम जाना।