फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bike robbery held in sirmour and solan distt

Solan News: सोलन-सिरमौर से बाइक चोरी कर नेपाल में बेचती थी हीरा गैंग, मुख्य सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 08:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 16 Apr 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
सोलन-सिरमौर से बाइक चोरी कर नेपाल में बेचती थी हीरा गैंग, मुख्य सरगना समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

सोलन, धर्मपुर और अब परवाणू पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
आरोपी को परवाणू पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय पुलिस टीम ने बाइक चोर हीरा गैंग के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है और जिला सिरमौर समेत सोलन में बाइक चोरी के मामले में दर्ज किए हैं। इस गैंग ने सोलन, धर्मपुर, परवाणू और सिरमौर के कई क्षेत्रों से दर्जनों बाइकें चोरी की हैं, जिसमें से कुछ की पुलिस ने रिकवरी कर ली है। पुलिस की पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि यह गैंग बाइक चोरी कर नेपाल पहुंचाते थे और वहां बेच देते थे, जबकि कुछ बाइकों का तो शातिरों ने सामान भी निकालकर बेचा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
गैंग के मुख्य सरगना नेपाल के 32 वर्षीय मनोज उर्फ मनु को पहले सोलन सदन थाना फिर धर्मपुर पुलिस और परवाणू की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। इस गैंग में शामिल मुख्य सरगना समेत अन्य दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, अब परवाणू में हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी, जिसमें कई खुलासे होने की उम्मीद है। आरोपी ने सिरमौर जिले से भी कई बाइकें चोरी की हैं, जिसे लेकर सिरमौर पुलिस भी आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन

सोलन और धर्मपुर में चोरी कीं कुछ बाइकें बरामद
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जिले के कई थानों में बाइक चोरी के मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें इनकी संलिप्तता पाई जा रही है। इसके तहत आरोपियों को संबंधित थाना के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सोलन और धर्मपुर में चोरी की कुछ बाइकें बरामद कर ली गई हैं। वहीं, अब परवाणू थाना के तहत कार्रवाई की जा रही है, जिसमें आरोपी को पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed