{"_id":"679cd60f97c640ec670f24f7","slug":"bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-truck-solan-news-c-176-1-ssml1041-137102-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
नालागढ़-पतेड़-भोंकू मार्ग पर पेश आया हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-पतेड़-भोंकू मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस जांच जारी है। पुलिस के अनुसार यह घटना वीरवार देर रात पंजैहरा के गांव पल्ली निवासी विजय कुमार पुत्र चेत राम ट्रक की चपेट में आ गया। जिस कारण उसके सिर पर गहरी चोट आई। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।