फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BDC members annoyed over absence of pollution control board and sanitary officers in Nalagarh BDC meeting

अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भड़के बीडीसी सदस्य

Fri, 25 Feb 2022 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ खंड पंचायत समिति की बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सफाई कंपनी के प्रतिनिधियों बैठक में नहीं आने पर बीडीसी सदस्य बिफर पड़े। इस दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर संबंधित विभागों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्ष बलविंद्र कौर ने की।
जानकारी के अनुसार बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सफाई कंपनी जेबीआर का कोई भी प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। कंपनियां अपने ट्रीटमेंट प्लांट नहीं चलाती है और सारा दूषित पानी नदी-नालों में जा रहा है। यहां पर बीमारियां फैल रही है।
विज्ञापन

जोघों के बीडीसी सदस्य प्रदीप ठाकुर समेत एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने रोष जताया कि नालागढ़-स्वारघाट मार्ग को बने अभी एक साल भी नहीं हुआ है। विभाग पांच साल की गारंटी देने के दावे कर रहा है लेकिन बरूणा से पंजेहरा तक मार्ग की हालत काफी खस्ता हो गई है। धूल-मिट्टी से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। पंचायत समिति सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस मार्ग को ठीक नहीं किया तो उन्हें सड़क चक्का जाम करने से भी कोई गुरेज नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सैणी ने कहा कि कुछ उद्योगों ने 118 की अनुमति तो ले ली लेकिन उद्योग नहीं लगाए। यह उद्योगों में खाली सब्सिडी खाने के लिए चल रहे हैं, ऐसे उद्योगों के सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बीडीसी सदस्य योगेश शर्मा ने कहा कि सभी समितियों को समान बजट नहीं दिया गया है। इस बात का खुलासा उन्हें बैंक में जाने के बाद हुआ। किसी पंचायत समिति को आठ लाख तो किसी को चार लाख ही दिए गए हैं। उन्होंने सभी को समान राशि विकास कार्यों को देने की बात कही है।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में उपाध्यक्ष प्रेम चंद ठाकुर, सुरजीत कौर, दाता राम, रविंद्र सिंह, हरदीप कुमार, अजमेर सिंह, सुमन, रीना देवी, जय कृष्ण, नंदलाल, गीता राम, योगेश, रमेश कुमार, मुकेश कुमार, विकास चंद, सुषमा देवी, स्वाति, रणजीत कौर, वीरदेई, पुष्पेंद्र कौर, चरणों देवी, सोचा देवी, परमजीत कौर, कुलदीप कौर, सुरेंद्र सिंह, राणो देवी, मनोज कुमार समेत सभी बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed