{"_id":"61f6d00fd8c6bf26c230df23","slug":"bazaars-in-solan-remain-closed-on-sunday-just-essenyail-commodity-shops-remained-open-solan-news-sml3980377171","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर बाजार बंद होने से पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर बाजार बंद होने से पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
सोलन चौक बाजार में रविवार को बंद पड़ी मार्केट व आवाजाही करते इक्का दुक्का राहगीर। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। वीकेंड पर रविवार को बाजारों में आवश्यक दुकानें छोड़ अन्य दुकानों पर ताले लटके रहे। बाजार पूरी तरह से बंद होने से रविवार को शहर में सन्नाटा पसरा रहा। कोविड के मामले बढ़ने के बाद जारी आदेशानुसार बाजार में सुबह सात बजे से शाम साढ़े सात बजे तक दूध-ब्रेड, दैनिक उपभोग, सब्जी और दवाइयों की दुकानें ही खुली रही।
रविवार को अन्य दुकानें खोलने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई है। हालांकि कई जगहों पर किराना की दुकानें आधे शटर के साथ खुली दिखाई दीं। मालरोड पर भी रविवार को किराने की दुकान आधे शटर के साथ खुली रही और लोग दुकानों पर सामान खरीदते दिखाई दिए। बाजारों के बंद होने से लोगों और वाहनों की आवाजाही भी कम रही।
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर नई बंदिशें लगाई गई हैं। बीते दो सप्ताह शनिवार और रविवार को बाजारों को बंद रखने के आदेश दिए थे लेकिन 24 जनवरी को जारी नए आदेशों के अनुसार रविवार को ही बाजार बंद रखने के लिए कहा गया है। जिला मुख्यालय में भी व्यापारियों ने जिला प्रशासन के आदेशों की पालना की। मुख्य बाजार समेत अन्य जगहों पर लोगों की कम आवाजाही रही। बाजार बंद होने से रविवार को सोलन समेत अन्य जगहों पर लोगों ने नियमों का पालन किया।
विज्ञापन
लोकल रूट भी रहे बंद
रविवार को बाजारों के बंद होने से लोगों ने भी एचआरटीसी सोलन डिपो और निजी बस सर्विस के भी 50 फीसदी रूट बंद रहे। इसके चलते लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी है। लंबे रूट की बसों के सहारे लोग गंतव्य की ओर गए।