फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Barotiwala College volunteer Chetan participated in the National Integration Camp.

Solan News: बरोटीवाला काॅलेज के स्वयंसेवी चेतन ने राष्ट्रीय एकता शिविर में लिया भाग

Tue, 03 Mar 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Barotiwala College volunteer Chetan participated in the National Integration Camp.
बरोटीवाला कालेज का एनएसएस का स्वयं सेवक चेतन मेहता को प्रमाणपत्र देते हुए कालेज की प्राचार्य स्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के एनएसएस स्वयंसेवी चेतन मेहता ने केरल के कुट्टिक्कनम स्थित मारियन कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेकर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। यह शिविर क्षेत्रीय निदेशालय एनएसएस, तिरुवनंतपुरम की ओर से महात्मा गांधी विवि कोट्टायम के सहयोग से आयोजित किया गया था। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए एनएसएस स्वयंसेवियों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय एवं सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था। शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह चर्चा, सामुदायिक सेवा गतिविधियां और राष्ट्रीय एकता विषयक विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। चेतन मेहता ने सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिसके लिए उन्हें प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुपमा पाठक एवं एनएसएस इकाई संयोजक प्रो. कृष्णा प्रकाश ने चेतन मेहता को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed