फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bank strike on 30 and 31 January postponed

Solan News: बैंकों की 30 और 31 जनवरी की हड़ताल हुई स्थगित

Sat, 28 Jan 2023 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठनों के यूएफबीयू की ओर से प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। यूएफबीयू की ओर से जारी पत्र के अनुसार आईबीए आगामी 31 जनवरी को बातचीत करने के लिए तैयार हो गई है। एआईपीएनबीओए के सहायक महासचिव तरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस विषय में 24 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त मुंबई के कार्यालय में आईबीए तथा यूएफबीयू के प्रतिनिधियों के बीच समझौता बातचीत हुई थी। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था। इस कारण यूएफबीयू हड़ताल पर अड़ा रहा। लेकिन उसके बाद 27 जनवरी को फिर से बैठक हुई। जिसमें आईबीए और यूएफबीयू के प्रतिनिधियों से 31 जनवरी को बातचीत के लिए तैयार होने पर हड़ताल को स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि आईबीए को सरकार की तरफ से द्विपक्षीय वेतन समझौते के लिए बातचीत करने के लिए निर्देश मिल गए हैं तथा उन्होंने इसके लिए सभी बैंकों को सूचित कर दिया है तथा शीघ्र द्विपक्षीय समझौते के लिए बातचीत शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed