फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baddi Police finds three year old missing The child was searched within two hours.

Solan News: बद्दी पुलिस ने तीन वर्षीय लापता बच्चे की दो घंटे के भीतर खोजा

Fri, 24 Nov 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 24 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
पलांखवाला से मिला बच्चा, रो-रो कर था बुरा हाल
विज्ञापन

बच्चा मिलने के बाद परिजनों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। थाना बरोटीवाला के पुलिस कर्मियों ने एक प्रवासी परिवार का तीन साल का लापता बच्चा दो घंटे में खोजकर परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार बटेड़ में एक प्रवासी परिवार रहता है। वीरवार सायं उनका तीन साल का बच्चा अचानक कमरे से लापता हो गया। जिससे परिजन घबरा गए। उन्होंने पहले अपने स्तर पर उसे खोजा। लेकिन जब उसका कहीं पर कोई पता नहीं चला तो उन्होंने बरोटीवाला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम बच्चे को खोजने के लिए निकली। पुलिस टीम ने बच्चे को पलांखवाला से बरामद किया। यह बच्चा अपने परिजनों को लेकर रो रहा था। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया और दो घंटे के भीतर ही बच्चे को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed