{"_id":"6754540ba081d61d770fd7b0","slug":"baddi-police-caught-half-a-dozen-vehicles-doing-illegal-mining-solan-news-c-176-1-ssml1040-133680-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी पुलिस ने अवैध खनन करते पकड़े आधा दर्जन वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी पुलिस ने अवैध खनन करते पकड़े आधा दर्जन वाहन
Sat, 07 Dec 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
मौके पर काटे सभी के चालान, एनजीटी के लिए भी भेजे मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसा है। पुलिस थाना मानपुरा के तहत चुनडी खड्ड से एक बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टर, नालागढ थाने के तहत एक टिपर, पुलिस चौकी दभोटा के तहत दभोटा पुल के पास से एक बिना नंबर ट्रैक्टर, पुलिस थाना रामशहर में दो ट्रैक्टर व एक टिपर को अवैध खनन सामग्री ले जाते पकड़ा गया।
जांच के दौरान चालकों के पास इससे संबंधित कोई कागज नहीं थे, जिस पर पुलिस ने उपरोक्त वाहनों के माइनिंग एक्ट के चालान करने के बाद एनजीटी के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई करने के लिए भेजे दिए। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध खनन पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसमें लगातार चालान किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।