{"_id":"6a8e78817f1bdc5e6b091af9","slug":"baddi-jatti-majra-love-affair-murder-three-arrested-main-accused-absconding-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में प्रेम प्रसंग में हत्या: आरोपियों को भगाने में मदद के आरोप में तीन गिरफ्तार, तीन दिन का पुलिस रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में प्रेम प्रसंग में हत्या: आरोपियों को भगाने में मदद के आरोप में तीन गिरफ्तार, तीन दिन का पुलिस रिमांड
Wed, 26 Aug 2026 10:54 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:54 AM IST
सार
सोलन के बद्दी में प्रेम प्रसंग के चलते 29 वर्षीय प्रवासी कामगार दीपक कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने हत्या के बाद फरार हुए दोनों मुख्य आरोपियों को भागने में मदद की। अदालत ने तीनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए एसआईटी गठित की है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र लोदी माजरा के जट्टी माजरा में प्रवासी कामगार दीपक कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने हत्या के बाद फरार हुए दोनों मुख्य आरोपियों को भागने में मदद की। गिरफ्तार आरोपियों में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी शामिल हैं। मंगलवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के दरौरा गांव निवासी 29 वर्षीय दीपक कुमार पर सोमवार देर शाम दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला किया था। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और एसआईटी का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह बताया जा रहा है। बताया गया कि दीपक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी युवती के भाई को हो गई थी। आरोप है कि युवती के भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दीपक को बहाने से बुलाया। दोनों ने उसके साथ पहले विवाद किया और इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद दोनों मुख्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस को जांच के दौरान कुछ प्रवासी लोगों द्वारा आरोपियों को भागने में मदद किए जाने की जानकारी मिली। इसी आधार पर उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी जमीर अहमद पुत्र अबीब अहमद, उसकी पत्नी और बेटी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से मुख्य आरोपियों के ठिकाने और उन्हें फरार कराने में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी।
उधर, मानपुरा पुलिस ने मृतक दीपक कुमार के शव का बिलासपुर स्थित एम्स में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर रवाना हुए। पुलिस फरार दोनों मुख्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
उधर, मानपुरा पुलिस ने मृतक दीपक कुमार के शव का बिलासपुर स्थित एम्स में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर रवाना हुए। पुलिस फरार दोनों मुख्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।