{"_id":"62f93a45802feb3b9073fcb9","slug":"baddi-housing-board-colony-phase-3-residents-starts-dharna-protest-against-municipal-council-over-poor-severage-and-road-conditions-solan-news-sml418389727","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी के वार्ड-9 में बदहाल सीवरेज और सड़कों पर धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी के वार्ड-9 में बदहाल सीवरेज और सड़कों पर धरना शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। आजादी के अमृत महोत्सव पर जहां पूरा देश जश्न में डूबा है, बद्दी कस्बे के लोग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर धरना देने को मजबूर हैं। यह पहली बार है कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के लोग झंडा फहराने के बजाय सड़कों पर टेंट लगाकर बैठ गए हों।
नगर परिषद बद्दी के वार्ड-9 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फेज-3 के डॉ. राजविंद्र सिंह, कौशल्या गोयल, मनदीप कौर, आशीष गंभीर और इनके समर्थन में पार्षद सुरजीत चौधरी भी धरने पर बैठे।
इनका कहना है कि बदहाल सीवरेज, सफाई व्यवस्था और बिगड़ती सड़कों के कारण लोग धरने पर बैठे हैं। लोगों ने कहा कि उन्हें ऐसी आजादी नहीं चाहिए जिसमें जीवन गुलामी से ज्यादा बदतर हो। उत्सवों की आड़ में मूलभूत सुविधाओं की कमी को छुपाना कहां तक जायज है।
विज्ञापन
हर घर तिरंगा लगाने की मुहिम तीन दिन तक चलाई गई। पूरे वार्ड में सीवरेज नदी की तरह बह रही है और वार्ड में गंदगी पसरी है। इसके बावजूद नगर परिषद समस्याओं को हल नहीं कर रहा है। इसके चलते मजबूर होकर अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा।
सीवरेज दुरुस्त करना आईपीएच का काम, हमारा नहीं
सीवरेज को ठीक करना आईपीएच का काम है। जो दूसरी समस्याएं हैं, उन्हें दुरुस्त करने को लेकर समय-समय पर काम किया जाता है।
रणवीर सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद बद्दी