फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Awareness about mental health was created through street plays.

Solan News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Sun, 01 Mar 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Awareness about mental health was created through street plays.
धर्मपुर में मनोचिकित्सा पर नुक्कड नाटक के माध्यम से जानकारी देती प्र​शिक्षु। स्रोत: संस्थान
साई संजीवनी संस्थान की प्रशिक्षुओं ने चुप्पी नहीं सहारा चाहिए विषय पर लोगों को दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। साई संजीवनी नर्सिंग संस्थान की ओर से धर्मपुर स्थित मनोचिकित्सक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान की जीएनएम द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। प्रशिक्षुओं ने चुप्पी नहीं, सहारा चाहिए विषय पर नाटक प्रस्तुत कर बताया कि मानसिक समस्याओं और तनाव को दबाने के बजाय दूसरों के साथ साझा करना चाहिए, ताकि मानसिक तनाव जैसी बीमारियों से बचा जा सके। नाटक में मानसिक संतुलन बनाए रखने के महत्व और मानसिक रोगियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया। नाटक के माध्यम से यह भी दर्शाया गया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, पारिवारिक समस्याएं, सामाजिक दबाव और अकेलापन डिप्रेशन, स्किजोफ्रेनिया सहित अन्य मानसिक रोगों का कारण बन सकते हैं, जिनका व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही समय पर उपचार और परामर्श की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के बाद अस्पताल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत वर्मा ने कहा कि मानसिक रोगियों की देखभाल और समय पर उपचार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य के समान महत्व देने की अपील की। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. संजय अग्रवाल, प्रबंध निदेशक डॉ. सविता अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed