{"_id":"658194fed4faf909b20cb776","slug":"application-for-depo-solan-news-c-176-1-ssml1040-12965-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ और नया नगर में खुलेंगे राशन के डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ और नया नगर में खुलेंगे राशन के डिपो
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने 10 जनवरी तक मांगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेंद्र कुमार धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि नई उचित मूल्य की दुकानें नगर परिषद नालागढ़ क्षेत्र के वार्ड नंबर-01 मेहता कॉलोनी और विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जाडला के गांव नयानगर में खोली जानी हैं। उचित मूल्य की दुकानों के लिए इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं ऑनलाइन माध्यम से वांछित सूचना और अन्य दस्तावेज वेबसाइट emerginghimachal.hp.gov.in पर अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित की गई है। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के साथ 10वीं और अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र, संबंधित वार्ड प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व बीपीएल प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र और स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य के स्थानीय निकायों में किसी भी पद पर चुने हुए ना होने संबंधी शपथपत्र अपलोड करने होंगे। इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं किसी भी कार्यालय दिवस में कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-224114 पर संपर्क कर सकते हैं।