फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Applicants take police recruitment exam after undergoing a search through electronic detectors in Solan

जूते उतारकर डिटेक्टर से तलाशी देने के बाद परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी

Sun, 03 Jul 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के बाद रविवार को दोबारा से लिखित परीक्षा एलआर शिक्षण संस्थान में आयोजित की गई। इसमें अभ्यर्थियों के जूते उतारकर हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से स्क्रीनिंग कर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से गुजारने के बाद ही परीक्षा केंद्र में बैठाया गया।
इस परीक्षा के लिए 4,194 को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इनमें से 3,931 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 263 अनुपस्थित रहे। परीक्षा लेने के लिए करीब 250 पुलिस अधिकारियों, जवानों समेत अन्य शिक्षकों की तैनाती रही। नकल पर रोक लगाने के लिए सीसीटीवी, मोबाइल जैमर समेत वीडियोग्राफी के साथ चार ब्लॉक में परीक्षा आयोजित की गई। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का अमर उजाला ने जायजा लिया।
विज्ञापन

पेश है लाइव रिपोर्ट :
स्थान- एलआर शिक्षण संस्थान, दिन : रविवार, समय : सुबह 9:00 बजे।
ओच्छघाट में पुलिस लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी बसों, ऑटो, टैक्सियों और निजी वाहनों में पहुंचना शुरू हो गए हैं। 9:15 बजे तक परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया है। इस बीच महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के अलग-अलग कतारें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले अभ्यर्थियों के जूते उतारे जा रहे हैं। इसके बाद हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचडीएम) से स्क्रीनिंग करने के बाद डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से अभ्यर्थी गुजर रहे हैं। इसके बाद उन्हें परीक्षा हॉल के लिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु अंदर नहीं ले जाने दी जा रही।
10:15 बजे विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में एकत्रित कर उन्हें सीटिंग प्लान की जानकारी दी जा रही है। 11:00 बजे तक सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में बैठने के लिए भेजा जा रहा है। इस बीच मौके पर एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा सहित उनकी टीम भी परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। ठीक 12:00 बजे परीक्षा शुरू हो गई। एक घंटे बाद सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से बाहर निकले।
पुलिस अधिकारी लेते रहे व्यवस्थाओं का जायजा
परीक्षा के लिए ठीक 9:00 बजे अधिकतर अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचना शुरू हो गए थे। इस बीच राजगढ़ मार्ग पर गाड़ियों की संख्या अधिक हो गई थी। पुलिस प्रशासन ने जाम से निपटने के लिए पहले से ही इंतजाम किए हुए थे। इस बीच एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा और एएसपी अशोक वर्मा ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों से बातचीत भी की।

कड़ी सुरक्षा और निगरानी में हुई लिखित परीक्षा : शर्मा
पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा और निगरानी में ली गई। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हाल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक वाच और बैग अंदर नहीं ले जाने दिए गए। इसके अलावा मोबाइल जैमर, सीसीसीटी कैमरे समेत वीडियोग्राफी के साथ परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed