{"_id":"6665ad039deb45358a0e0783","slug":"appeal-to-follow-the-footsteps-of-maharana-pratap-solan-news-c-176-1-ssml1040-123078-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महाराणा प्रताप के पदचिह्नों पर चलने का आवाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महाराणा प्रताप के पदचिह्नों पर चलने का आवाहन
विज्ञापन
नालागढ़ उपमंडल के आदूवाल में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती में हवन यज्ञ में भाग लेते लोग। संवाद
नालागढ़ के जंडोरी में मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। हिंदू समाज के महान योद्धा व देश के लिए लड़ने वाले महाराणा प्रताप की जयंती नालागढ़ उपमंडल में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन राजपूत कल्याण सभा नालागढ़-दून ने आदूवाल गांव के जंडोरी में किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के तौर पर संयुक्त आयुक्त उज्जवल सिंह राणा शामिल हुए। जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर सरकारघाट निवासी हिमाचल कल्याण सभा के अध्यक्ष कुलवीर जमवाल शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग संघ के प्रांतीय चेयरमैन ठाकुर विचित्र सिंह पटियाल ने की। मुख्यातिथि ने आयोजकों को इस ऐतिहासिक दिन की बधाई देते हुए कहा कि आज जरूरत है हमें हमारे देश को मुगलों से आजाद कराने वाले भारत के महान वीर योद्धा के पदचिन्हों पर चलने की। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास चाहे कितना भी बड़ा पद हो या साम्राज्य हो लेकिन वो किसी स्वाभिमान से बड़ा नहीं हो सकता। प्रधानाचार्य पूनम ठाकुर कटोच ने कहा कि राजपूत समुदाय का काम हमेशा से देश के लिए लड़ना रहा है। सभा के बीबीएन के प्रधान रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हम सबने मिलकर ठाना है कि गांव जंडोरी में महाराणा प्रताप का भव्य भवन बनाना है जिसमें आप सबका सहयोग अपेक्षित है। इस दौरान हवन व पूर्ण आहुति के बाद महाराणा प्रताप का प्रतीक चिन्ह वाला ध्वज बाबा स्वामी पूजनानंद जी महाराज के साथ राजपूत समुदाय के पदाधिकारियों व मुख्यातिथि ने मंदिर के प्रांगण में फहराया गया और उस पर पुष्प वर्षा की गई।