फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Anti-entry tax agitation deferred until the next meeting.

Solan News: एंट्री टैक्स विरोधी आंदोलन अगली बैठक तक स्थगित

Sat, 25 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल की ओर से एंट्री टैक्स वसूलने का किया जा रहा विरोध
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश में पंजाब सहित अन्य राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे एंट्री टैक्स के विरोध में संघर्ष कर रहे विभिन्न संगठनों ने ढेरोवाल एंट्री टैक्स प्वाइंट पर प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। रूपनगर-घनौली स्टेट हाईवे स्थित ढेरोवाल बैरियर पर आंदोलन के अगले चरण को अगली बैठक तक टालने का फैसला लिया गया है।

संघर्ष समिति के नेताओं ने बताया कि उनके विधिक सलाहकार उतांस मोंगा की ओर से राष्ट्रपति के समक्ष दायर 81 पृष्ठों की याचिका को स्वीकार कर लिया गया है। इसी नए घटनाक्रम को देखते हुए आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। हिमाचल एंटी एंट्री टैक्स संघर्ष के नेता एवं पंजाब मोर्चा के संयोजक गौरव राणा, किरती किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह बड़वा, भारतीय किसान यूनियन (बहिराम) के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह, उपाध्यक्ष करणवीर सिंह, किरती किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह भट्टो और पंजाब स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रणवीर सिंह रंधावा ने बताया कि याचिका में हिमाचल सरकार की ओर से पंजाब सहित अन्य राज्यों की सीमाओं पर स्थापित 55 एंट्री टैक्स प्वाइंटों के माध्यम से की जा रही वसूली का मुद्दा उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed