फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Another hill in Chakkimod Traffic stopped for 10 minutes

Solan News: चक्कीमोड़ में फिर दरकी पहाड़ी 10 मिनट तक थमी आवाजाही

Fri, 22 Sep 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 22 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Another hill in Chakkimod

Traffic stopped for 10 minutes
कालका-​शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चक्कीमोड़ में पहाड़ी से गिरता पेड़। संवाद
तैनात पुलिस कर्मियों की देखरेख में चला ट्रैफिक
विज्ञापन

सूखे में भी दरक रहा पहाड़, लोगों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चक्कीमोड़ के समीप फिर सूखे में भूस्खलन हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे पहाड़ी दरकना शुरू हुई। इससे कुछ देर तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से थमी रही। गनीमत यह रही कि मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत भूस्खलन होने के अंदेशे से पहले से ही ट्रैफिक रोक लिया। जिससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। करीब 10 मिनट तक पहाड़ी से मिट्टी, पत्थर और पेड़ सड़क पर गिरे। भूस्खलन रुकने के बाद फोरलेन निर्माता कंपनी ने सड़क पर आए मलबे को हटाया और एकतरफा वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। अभी भी बीच-बीच में पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला बना हुआ है। ऐसे में खतरा बरकरार है और वाहन चालकों को जान हथेली पर रखकर निकलना पड़ रहा है।

गौर रहे कि कालका शिमला नेशनल हाईवे पांच पर एक अगस्त को बारिश में चक्कीमोड़ के समीप पहाड़ी से अधिक मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया था। मलबे के आ जाने से सड़क भी ढह गई थी। इससे सड़क पूरी तरह बाधित हो गई थी। इसे करीब एक सप्ताह बाद खोला गया था। इस सड़क के खोलने के बाद भी पहाड़ी से कभी भी मलबा सड़क पर आ जाता है, जिससे वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ती है। यहां पर वर्तमान में अस्थायी सड़क मिट्टी पर ही बनाई गई है। रात में फोरलेन निर्माता कंपनी की ओर से कभी-कभी हाईवे बंद कर सड़क को ठीक करने का कार्य भी किया जाता है। इससे वाहन चालक चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार सुबह भी यहां पर भारी मात्रा में पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed