फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Anjimatala Panchayat of Rampur block elected unopposed

Solan News: निर्विरोध चुनी र्मपुर खंड की आंजीमातला पंचायत

Sun, 17 May 2026 01:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Anjimatala Panchayat of Rampur block elected unopposed
बीडीओ धर्मपुर के साथ मौजूद आंजीमातला पंचायत के निर्विरोध चुने गए प्रधन, उपप्रधान व वार्ड सदस्य।
मधु शर्मा प्रधान और मुकेश शर्मा बने पंचायत के नए उप प्रधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। विकास खंड धर्मपुर के तहत आने वाली आंजीमातला पंचायत का निर्विरोध चयन किया गया है। पंचायत में प्रधान पद के लिए मधु शर्मा को चुना गया है, जो बिजली बोर्ड कार्यालय धर्मपुर में आउटसोर्स कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। इसके अलावा उप प्रधान के पद के लिए मुकेश शर्मा व वार्ड सदस्य के लिए सुमन, शांता देवी, सौरभ, संतोष, पुनम, विरेंद्र और रमेश को निर्विरोध चुना गया। बिजली बोर्ड धर्मपुर के सहायक अभियंता कुनाल साहनी, कनिष्ठ अभियंता उपेंद्र कुमार व अन्य स्टाफ ने मधु शर्मा को प्रधान बनने पर हार्दिक बधाई दी। आंजी मातला पंचायत की नवनियुक्त प्रधान मधु शर्मा व उप प्रधान मुकेश शर्मा ने मतदाताओं व नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गांव के साथ साथ लोगों का समस्या पर ध्यान दिया जाएगा। धर्मपुर खंड में कई पंचायतों में वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए। धर्मपुर खंड की 52 पंचायतों में वार्ड सदस्य के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed