फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Anamika got first place in painting and Anjali in modeling.

Solan News: चित्रकला में अनामिका और माॅडल में अंजली पहले स्थान पर

Mon, 09 Feb 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Anamika got first place in painting and Anjali in modeling.
मानपुरा स्कूल में चित्रकला व माडल में अव्वल रहने वाले छात्र प्रधानाचार्य के साथ- स्रोत- स्कूल।
अंजली और संजीवनी सड़क सुरक्षा क्लब की सर्वश्रेष्ठ सदस्य चुनीं
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा को लेकर मानपुरा स्कूल में हुई प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से मॉडल एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
चित्रकला में अनामिका ने प्रथम, अंशु ने द्वितीय और निरुता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल निर्माण में अंजलि प्रथम, अंकेश द्वितीय और संजीवनी तृतीय स्थान पर रही। सड़क सुरक्षा क्लब शपथ प्रतियोगिता में आंचल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ने अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा नए विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए। इसके अलावा अंजलि और संजीवनी को सड़क सुरक्षा क्लब का सर्वश्रेष्ठ सदस्य चुना गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब प्रभारी किरण राणा सहित क्लब सदस्य निशा, उमा तथा शैक्षणिक स्टाफ से गीतांजलि, रीना, मोनिका, तनुजा, कृष्णा, सीमा, अंजू, नविता, याचना, विजय, कुलदीप और देशराज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed