फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   An industrial worker in Nalagarh was duped of Rs 75,000.

Solan News: नालागढ़ में उद्योग के एक कामगार से 75 हजार रुपये की ठगी

Thu, 30 Apr 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
न कोई कॉल सुनी और न ही कोई ओटीपी शेयर की फिर भी खाते से निकाल लिए पैसे
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहां एक उद्योग में कार्यरत कामगार शातिरों की ठगी का शिकार हुआ है, जिसके एचडीएफसी बैंक खाते से आधी रात को 75 हजार रुपये साफ कर दिए गए। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित ने किसी के साथ भी अपना ओटीपी साझा नहीं किया था। पुलिस जानकारी के अनुसार सौरव शर्मा पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव बौनी जिला बिलासपुर ने बताया कि वह नालागढ़ में एक फार्मा कंपनी में काम करता है। उसका नालागढ़ स्थित एचडीएफसी बैंक में बचत खाता है जिसमें उसकी तनख्वाह आती है। उसके फोन पर कई दिनों से अंजान नंबर से कॉल आ रही थी किंतु उसने न तो कोई कॉल सुनी और न ही कोई ओटीपी किसी से शेयर किया। बुधवार रात को 11:50 बजे उसके फोन पर 75 हजार रुपये कटने का मेसेज मिला। वीरवार को उसने बैंक में जाकर लिखित में शिकायत से दी और बद्दी में पुलिस के साइबर सेल में भी अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी अंजान व्यक्ति से अपने बैंक खाते के संबंध में साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed