{"_id":"659a92649a5e4e691b0ebf58","slug":"along-with-modern-education-it-is-important-to-have-knowledge-of-culture-awasthi-solan-news-c-176-1-ssml1040-14110-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति की जानकारी होना जरूरी: अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति की जानकारी होना जरूरी: अवस्थी
Sun, 07 Jan 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
सोलन के राजकीय उच्च विद्यालय पकोटी में आयोजत वार्षिक वितरण समरोह में संबोधित करते सीपीएस संजय
पकोटी उच्च स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
शिक्षा और खेलकूद के मेधावी विद्यार्थियों को भी किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राजकीय उच्च पाठशाला पकोटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और संस्कृति की जानकारी होना जरूरी है। इस दिशा में अध्यापकों को भी अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा।
यह आवश्यक है कि अध्यापक और अभिभावक इस दिशा में छात्रों की भ्रांतियों को दूर करें। उन्होंने स्कूल में खेल मैदान के निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत एक लाख तथा स्कूल में रास्ता व मंच निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने राजीव गांधी सेवा केंद्र की सुरक्षा दीवार लगाने के लिए एक लाख रुपए और ग्राम पंचायत संघोई में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए एक लाख की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया और आशा जताई कि सभी विद्यार्थी भविष्य में इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
समस्या दुरूस्त करने के निर्देश
इस दौरान सीपीएस ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और इनके शीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्राम पंचायत संघोई के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 28 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान किया। अंशदान के लिए मुख्य संसदीय सचिव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, खंड कांग्रेस अर्की के सचिव डीडी शर्मा, ग्राम पंचायत संघोई के प्रधान जगत राम बंसल, ग्राम पंचायत संघोई के उप प्रधान टेक राम, ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के उप प्रधान तुलसी राम इस मौके पर मौजूद रहे।