फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Agriculture Department prepared this year New variety of wheat HD 3086

Solan News: कृषि विभाग ने तैयार की इस साल गेहूं की नई किस्म एचडी 3086

Sun, 28 Apr 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 28 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Department prepared this year

New variety of wheat HD 3086
नालागढ़ के कृषि फार्म मझौली में कंबाईन से गेहूं की कटाई करते हुए विभाग अधिकारी व कर्मचारी। संवा
इस किस्म में पैदावार व स्वाद दोनों होंगे भरपूर
विज्ञापन

कृषि फार्म नालागढ़ 30 किसानों को बांटेगा बीज

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। कृषि विभाग ने इस साल अपने कृषि फार्म व 30 किसानों के खेतों में एक नई प्रजाति एचडी 3086 का ब्रीडर बीज तैयार किया है। इस बीज को विभाग किसानों को बांटेगा और किसान इस फाउंडेशन बीज को खेतों में लगाकर प्रमाणित बीज तैयार करेंगे।


न्यू दिल्ली विवि ने कृषि विभाग को पहली बार ब्रीडर सीड दिया है। इस गेहूं की खास बात यह है कि एक तो इसकी पैदावार अन्य किस्मों से अधिक है वहीं स्वाद भी भरपूर है। गेहूं की तैयार होने वाली चपाती बेहद स्वादिष्ट है। इसके अलावा इसके तूड़ी भी अधिक निकलती है जिससे किसानों को पशु चारे की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस बार कृषि विभाग ने इस प्रजाति को अपने कृषि गुणन फार्म मझौली व 30 किसानों को अपने खेत में लगाने को दिया है। कृषि विभाग को 25 सौ क्विंटल तक फाउंडेशन सीड तैयार होने की उम्मीद है। इस बीज को अगले साल बीज का गेहूं तैयार करने के लिए किसानों को दिया जाएगा। उसके बाद इस किस्म का प्रमाणित बीज तैयार होगा। कृषि विभाग के एचडीओ भोपाल ठाकुर ने बताया कि मझौली फार्म 23 हेक्टेयर में फैला हुआ है। विभाग ने इस नई किस्म को अपने फार्म के अलावा अन्य 30 प्रगतिशील किसानों को यह ब्रीडर बीज दिया है। इन किसानों ने इस वर्ष अपने खेत में यह ब्रीडर बीज लगा कर फाउंडेशन बीज तैयार किया है। जिसे अलग-अलग वर्ष किसानों को केवल बीज तैयार करने के लिए दिया जाएगा। यह किसान इस प्रमाणित बीज को तैयार करने के बाद दूसरे साल अन्य किसानों को अपने खेत में लगाने के लिए दिया जाएगा। उन्होंने बीज के सैंपल लेकर जांच के लिए सोलन प्रयोगशाला में भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद किसानों द्वारा गेहूं का बीज लेना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed