फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agitation in solan

Solan News: इंडिया एलांयस ने निकाली मालरोड पर निकाली रोष रैली

Thu, 08 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुराने उपायुक्त चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
विज्ञापन

बोल, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, प्रदर्शन जारी रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर वीरवार को सोलन में इंडिया एलांयस ने रोष रैली निकाली और धरना-प्रदर्शन किया। यह आंदोलन देश में कथित रूप से 13 करोड़ से अधिक वोटों को रद्द किए जाने के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला फूंका।
प्रदर्शन सोलन के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से पुराने उपायुक्त कार्यालय तक किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के अध्यक्ष सुभाष वरमानी ने की। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रदर्शन में अर्की के विधायक संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी और संगठन प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। गठबंधन के सहयोगी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि पंडित और अतुल भारद्वाज भी अपने दर्जनों वामपंथी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का ओल्ड डीसी ऑफिस चौक पर पुतला फूंका।
विज्ञापन

विधायकों और गठबंधन के नेताओं ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। जनता के 13 करोड़ वोटों को कथित रूप से निरस्त करना नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते और इस चुनावी हेरफेर की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक इंडिया एलांयस का संघर्ष जारी रहेगा। यह संघर्ष सड़क से संसद तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विशाल धरने में कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों ने भाग लिया। इनमें एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, इंटक, महिला कांग्रेस, सेवादल और शहरी कांग्रेस शामिल रहे। सभी ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। उन्होंने अपने-अपने संगठनों के झंडे और बैनर लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed