फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agitation by bjp in solan

Solan News: भाजपा ने निकाली रैली, सरकार पर विकास के लिए बजट न देने का आरोप

Thu, 08 Oct 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। कांग्रेस प्रदेश सरकार की नीतियों और क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध न करवाने के विरोध में भाजपा कसौली मंडल ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-1 स्थित झंडे वाले बाबा मंदिर से मेन बाजार चौक तक रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ. राजीव सैजल ने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध न करवाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार की ओर से हर विकास कार्य के लिए फंड की कमी का हवाला दिया जा रहा है। परवाणू और कसौली के विकास के साथ-साथ सड़कों के निर्माण और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। सैजल ने कहा कि वर्ष 2007 में विधायक बनने के बाद उनके कार्यकाल में विधायक प्राथमिकताओं के तहत कसौली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का विस्तार किया गया। इसके अलावा डिग्री कॉलेज, कसौली में एसडीएम कार्यालय और परवाणू में सब-तहसील जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी क्षेत्र को उपलब्ध करवाई गईं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए संस्थानों को बंद करने का भी आरोप लगाया। सहजल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद उनके कार्यकाल में खोले गए करीब 15 स्वास्थ्य संस्थान बंद कर दिए गए। उन्होंने कहा कि बजट की कमी के कारण क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार से परवाणू और कसौली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जल्द ही शहरी विकास मंत्री से मुलाकात कर फंड उपलब्ध करवाने की मांग उठाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, कसौली मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त अत्री, नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, पार्षद, पूर्व पार्षद, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed