फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   After fall army worm dry weather damaging the maize crop in Ramshehar

मक्की की फसल पर सुंडी के बाद अब सूखे की मार

Sun, 18 Jul 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
रामशहर (सोलन)। रामशहर तहसील की पंचायतों में मक्की की अधिकतर फसल सुंडी रोगग्रस्त है। इस पर अब सूखे की मार पड़ रही है। दिन के समय मक्की की फसल मुरझाना शुरू हो गई है। कई स्थानों पर मुरझाने के बाद नीचे गिरना भी शुरू हो गई है। किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

दिग्गल गांव के साथ लगते कामल गांव में किसानों की मक्की की फसल खराब हो गई है। किसान राजेंद्र सिंह कौशल ने बताया कि एक तो मक्की की फसल में सुंडी रोग से फसल तबाह हो रही है। दूसरी और बारिश न होने से रही सही फसल सूखने के कगार पर है। मौसम विभाग ने कई बार बारिश की संभावना बताई थी। लोगों को उम्मीद बंधी थी लेकिन बारिश नहीं होने से फसल सूख गई है।
विज्ञापन

उधर, बधोखरी पंचायत में मक्की की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। यहां पर सूखे से फसल खराब हो गई है। लोगों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सुंडी की बीमारी केवल उसी फसल में है जिसका बीज कृषि विभाग से खरीदा था। पिछले साल भी इस बीमारी का प्रकोप था। यह कीड़ा कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने पर भी खत्म नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में बताया कि अगर कुछ फसल बच जाती है तो बंदर कसर पूरी कर देते हैं। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें बंदरों और अन्य जंगली जानवरों से निजात दिलाई जाए। ग्रामीण राजेंद्र सिंह कौशल नंबरदार के अलावा रीता देवी वार्ड पंच, आशा देवी, रामप्यारी, कमला देवी सदस्य महिला मंडल, लीलावती, राजकुमारी, प्रेम सिंह वार्ड पंच, बंसी राम, खेम चंद प्यारे लाल ने उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed