फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Admission process will start in degree college from June 30

Solan News: तीस जून से डिग्री कॉलेज में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Mon, 26 Jun 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 26 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
सोलन महाविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया का शड्यूल किया जारी
विज्ञापन


8 और 12 जून को जारी की जाएगी पहली व दूसरी मेरिट सूची

प्रवेश प्रक्रिया के लिए विद्यार्थियों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले के कॉलेजों में भी प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 30 जून से कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने शेड्यूल जारी कर प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए आठ दिन का समय मिलेगा। इसके बाद पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस दौरान मेरिट सूची में शामिल किए विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी।

जानकारी अनुसार के जिले के संस्कृत और डिग्री कॉलेजों में सत्र 2023-24 के लिए विद्यार्थी प्रवेश के आवेदन 30 जून से ऑनलाइन भरना शुरू हो जाएंगे। आठ जून की शाम पांच बजे तक पहली मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद दस जून से तीन दिन के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने का समय दिया जाएगा। 12 जून को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इसमें दो दिन में विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। 15 जून से कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

उधर, डिग्री कॉलेज सोलन की प्राचार्या रीटा शर्मा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें ऑनलाइन माध्यम से फार्म और फीस जमा होगी। नए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए टीम भी गठित की जाएगी, जोकि विद्यार्थियों को फार्म भरने की जानकारी भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed