फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Accused with son-in-law tried to dispose off the corpse of lady found on Kunihar-Kuftu road

आरोपी ने दामाद के साथ मिलकर ठिकाने लगाया था शव

Sun, 28 Nov 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Accused with son-in-law tried to dispose off the corpse of lady found on Kunihar-Kuftu road
Accused with son-in-law tried to dispose off the corpse of lady found on Kunihar-Kuftu road
सोलन/कुनिहार। महिला की हत्या के बाद कुनिहार-कुफ्टू मार्ग पर नाले में कूड़े के ढेर में शव को ठिकाने लगाया गया था। पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या के बाद अपने दामाद की मदद से शव ठिकाने लगाया था। मृत महिला मुख्य आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
विज्ञापन

बागी गांव में महिला के साथ निर्दयता पूर्वक पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हे छह दिन का पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब मामले के संबंध में पुलिस की पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को कुनिहार कुफ्टू मार्ग के बझोल के समीप नाले में महिला का शव बरामद किया था। इस दौरान मृतक महिला की कोई पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

17 नवंबर को मृत महिला की पहचान शकुंतला पत्नी मोहन लाल गांव शाकरा जिला मंडी के रूप में हुई थी। 24 नवंबर को शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पुलिस को मिली जिसमें मौत का कारण मारपीट पाया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब जाठिया देवी से मुख्य आरोपी अशोक कुमार और दामाद रंजीत को गिरफ्तार किया है। इनसे हत्या के मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ जारी
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला मुख्य आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी ने अपने घर पर महिला की हत्या करने के बाद उसे अपने दामाद के साथ नाले में ठिकाने लगाया। यह खुलासा पूछताछ में हुआ है।
कब क्या हुआ
- 14 नवंबर की देर रात महिला की हत्या के बाद शव बझोल नाले में ठिकाने लगाया।
- 15 नवंबर की सुबह घास काट रही महिलाओं ने कूड़े के ढेर में कंबल में लिपटा शव देख सूचना पुलिस को दी।
- 17 नवंबर को महिला की पहचान हुई जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया।
- 24 नवंबर को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पुलिस को मिली जिसमें मौत का कारण मारपीट पाया गया।
- 26 नवंबर को पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच टीम गठित की।
- 27 नवंबर को 12 घंटे बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed