{"_id":"6606c6e8be7a05abec0fdad0","slug":"accused-of-attack-in-maisa-tibba-village-still-out-of-custody-even-after-12-days-solan-news-c-176-1-ssml1040-118840-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हमला करने वाले आरोपी न पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हमला करने वाले आरोपी न पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मैसा-टिब्बा गांव में हमले के आरोपी 12 दिन बाद भी गिरफ्त से बाहर
ग्रामीणों ने पुलिस और पंचायत प्रधान के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
दो दिन के भीतर नहीं पकड़े मुख्य आरोपी तो करेंगे थाने का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के तहत मझौली पंचायत के मैसा-टिब्बा गांव में ग्रामीणों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने के आरोपी 12 दिन के बाद भी खुले में घूम रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन किया और पुलिस व पंचायत प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि दो दिन में कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे थाने का घेराव करेंगे और नालागढ़ रोपढ़ मार्ग पर चक्का जाम करेंगे। ग्रामीण मैसा टिब्बा गांव में एकत्रित हुए और मुख्य आरोपी के गिरफ्तार न होने पर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 18 मार्च को एक दर्जन लोगों ने गांव में घुसकर लोगों पर जानलेवा हमला किया था। हमले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो लोग गंभीर घायल हुए थे, जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर उचित कार्रवाई न करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा कि पुलिस बार-बार उन्हें बयान के लिए बुला रही है, वहीं आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें धमकियां भी दी जा रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने 5-5 बार पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो आरोपियों को छोड़ा जा चुका है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि आरोपियों को दो दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो नालागढ़ पुलिस थाने का ग्रामीण एकत्रित होकर घेराव करेंगे और साथ ही नालागढ़ रोपड़ मार्ग पर चक्का जाम भी किया जाएगा।
मुख्य आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा
उधर, डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में है। जल्द ही मुख्य आरोपी को दबोच लिया जाएगा। पुलिस ने इसके लिए टीमें बाहरी राज्यों में भेजी है। दो आरोपी जो छोड़े हैं उनके खिलाफ कोई सुबूत नहीं थे।