{"_id":"6b00361d4bf7df73660e01fb","slug":"accused-arrested-with-chitta-solan-news-c-176-1-sln1015-185007-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 31 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 31 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
सोलन और शिमला के निवासी हैं आरोपी, कार जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग मामलों में चार युवकों को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 31.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
परवाणू पुलिस ने सेब मंडी के पास एक कार से 26.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में प्रवीण चौहान (26) और अंकुश (30) को गिरफ्तार किया गया। दोनों युवक शिमला के कृष्णानगर के निवासी हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर नाकाबंदी की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। नशा तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है।
दूसरे मामले में जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने सदर सोलन के गांव क्थोग में कार्रवाई की। यहां पर किराये के मकान में दबिश देकर दो युवकों को पकड़ा गया। इनकी पहचान निशु उर्फ रावण (30) और विक्रम कुमार (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दोनों युवक सोलन जिले के सलोगड़ा और जोखड़ी के निवासी हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक सोलन एसडी वर्मा ने बताया कि आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।