{"_id":"6ac3a0b961e839483005b74d","slug":"accused-arrested-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1044-180833-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में 5.100 किलो चूरापोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में 5.100 किलो चूरापोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर पुलिस की स्पेशल एक्स टीम ने खनोआ गांव में मारा छापा
आरोपी के घर से बेड के अंदर छिपाकर रखा था चूरापोस्त बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की स्पेशल एक्स टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। टीम ने खनोआ गांव में एक रिहायशी मकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 5.100 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की स्पेशल एक्स टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि खनोआ गांव निवासी दारा सिंह ने अपने मकान में भारी मात्रा में चूरापोस्त छिपाकर रखा है। पुलिस टीम ने दबिश दी और मकान की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान जब पुलिस टीम ने आरोपी के कमरे में रखे बेड की जांच की, तो उसमें 5.100 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी दारा सिंह के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।