{"_id":"6ac3894e1d4c68e5dd001aab","slug":"accused-arrested-in-murder-case-solan-news-c-176-1-ssml1044-180802-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: तालाब में मिले शव के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: तालाब में मिले शव के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
महाराष्ट्र से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
28 सितंबर को पुलिस को तालाब में मिला था युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस थाना मानपुरा में 30 सितंबर को बिहार निवासी उमेश कुमार पुत्र लक्ष्मण महतो ने अपने भाई मुकेश कुमार के 28 सितंबर से लापता होने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार मुकेश कुमार 28 की शाम अपने कुछ साथियों के साथ गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस थाना मानपुरा में अभियोग पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने चनाल माजरा क्षेत्र स्थित एक तालाब से मुकेश कुमार का शव बरामद किया। प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने के कारण मामले में हत्या की धारा भी जोड़ी गई तथा मामले की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने चार आरोपियों को महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से पुलिस थाना शनिपेठ (जलगांव) के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार निवासी अजीत कुमार पुत्र योगी मेहतो, गोगल मुखिया पुत्र वीरजू मुखिया, चंदन कुमार पुत्र विसाल मुखिया, संतोष कुमार पुत्र देवंद्र साह के रूप में हुई है। बद्दी पुलिस टीम ने चारों आरोपियों का न्यायालय जलगांव महाराष्ट्र के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया। इसके बाद चारों आरोपियों को न्यायालय नालागढ़ के समक्ष पेश किया गया, जहां से चारों आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से मामले के संबंध में पूछताछ की जाएगी व हत्या के कारणों एवं वारदात में उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी एवं अन्य साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे।