फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Accused absconding with vehicle from Kandaghat arrested from Punjab

Solan News: पंजाब के लिए कंडाघाट से गाड़ी लेकर फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2024 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
पहले दो आरोपियों को पकड़ चुकी पुलिस
विज्ञापन


टैक्सी चालक को धमकाकर गाड़ी लेकर हो गए थे फरार

आरोपी को कोर्ट में किया पेश, तीन दिन तक जेल भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। कंडाघाट क्षेत्र से टैक्सी चोरी करके फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। इसमें शातिर 2 अप्रैल को गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। इसमें पुलिस ने दो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। इसे भी पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर उससे कब्जे से गाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार कंडाघाट थाना में सिंदर पाल सिंह निवासी पटियाला ने शिकायत दी थी कि 1 अप्रैल 2023 को यह अपनी टैक्सी में अकाल एकेडमी नवां पिंड कलवानु पंजाब से चार सवारियों लेकर सोलन आया था। चारों लोग पंजाब से ही नशा करते-करते सोलन तक पहुंचे। यहां से उन्होंने उसे कंड़ाघाट की तरफ चलने को कहा तो यह उन्हें लेकर कंड़ाघाट की तरफ चल पड़ा। डेढ़ घराट में उन्होंने गाड़ी को रुकवाया और गाड़ी से उतरकर मोबाइल से फोटो लेने लगे। आरोपययों में से एक ने वीडियो बनाने के लिए उसका मोबाइल फोन मांगा जो उसने दे दिया। जब उसने मोबाइल वापस मांगा तो वह बहाने बनाने लगा और मोबाइल नहीं दिया। उनमें से एक लड़के ने हाथ में शराब की खाली बोतल पकड़ी थी। इससे यह अंदेशा हो रहा था कि वह इस बोतल से इसे मारने वाला है। इन लड़कों ने इससे गाड़ी की चाबी मांगी तो इसने डर के कारण गाड़ी की चाबी उनकी तरफ फेंकी। इसके बाद वह भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने वारदात में संलिप्त दो आरोपियों हुस्नप्रीत सिंह निवासी पटियाला पंजाब और हरजीत उर्फ हन्नी निवासी पटियाला पंजाब को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया था। इसमें से एक आरोपी फरार था। पुलिस ने फरार आरोपी यश वेद उर्फ योधा निवासी पटियाला पंजाब को पंजाब से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पंजाब राज्य के कई थानों में हत्या, हत्या का प्रयास और ल्रूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed