{"_id":"67c5b1a684b22f65eb089b35","slug":"abvp-raised-the-demand-for-strict-action-against-drug-mafia-solan-news-c-176-1-ssml1040-138963-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एबीवीपी ने ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एबीवीपी ने ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन
नालागढ़ इकाई ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। एबीवीपी नालागढ़ इकाई ने क्षेत्र में नशे के बढ़ते जाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम नालागढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द से जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। विद्यार्थी परिषद के शेखर कंडारी ने कहा कि नालागढ़ में ड्रग माफिया को पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता का खुला संरक्षण मिल रहा है। युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेलने वाले इन अपराधियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में गहरी नाराजगी है। परिषद ने मांग की कि प्रशासन अविलंब ड्रग माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाए। एबीवीपी ने प्रशासन को अल्टीमेट देते हुए कहा कि नालागढ़ की धरती पर नशे का कारोबार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो विद्यार्थी परिषद क्षेत्रव्यापी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।