{"_id":"6a9d5bb05ba9eb45010dfdd1","slug":"aaruhi-emerged-as-the-winner-in-the-under-15-category-while-jashandeep-won-in-the-under-17-category-solan-news-c-176-1-ssml1040-178305-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अंडर-15 में आरूही तो अंडर-17 में जशनदीप बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अंडर-15 में आरूही तो अंडर-17 में जशनदीप बने विजेता
Mon, 07 Sep 2026 12:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
कुमारहट्टी में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतियोगिता में जिले भर से 83 खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से राजा वीरभद्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय अंडर-15 और अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
आयोजक योगेश चौहान ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के एकल, युगल और मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में जिलेभर से करीब 83 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें अंडर-15 (गर्ल्स) एकल वर्ग में आरूही शर्मा ने खिताबी जीत दर्ज की, जबकि अराध्य उपविजेता रहीं। डबल्स में आइजल बंसल व साइना की जोड़ी विजेता और एंजल व नवया की जोड़ी उपविजेता बनी। मिक्स्ड डबल्स में अक्शास व आरूही ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रभव व आइजल उपविजेता रहे।
अंडर-15 (बॉयज) के एकल वर्ग में हनी ने बाजी मारी और अर्पित उपविजेता रहे। डबल्स में शिवास व अर्पित की जोड़ी ने जीत दर्ज की, जबकि हनी व अक्शास की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 (बॉयज) के एकल मुकाबले में जशनदीप सिंह विजेता और आर्यमन मोदगिल उपविजेता बने। डबल्स मुकाबले में हन्नी व प्रणब सिंह की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जशनदीप सिंह व कुवैश की जोड़ी उपविजेता रही।
विज्ञापन
मुख्यातिथि डॉ. राजेश कश्यप ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सोलन बैडमिंटन हॉल की हालत में जल्द सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलन में नया स्पोर्ट्स स्टेडियम बन रहा है और उम्मीद है कि इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। खेलो इंडिया के तहत हर खिलाड़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।